Delhi Election Results : दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा, हम निभाएंगे जागरूक विपक्ष की भूमिका

Delhi Election Results : दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने बुधवार को प्रदेश कार्यालय में भाजपा के नव निर्वाचित विधायकों विजेन्द्र गुप्ता, ओपी शर्मा, मोहन सिंह बिष्ट, रामबीर सिंह बिधूड़ी, जितेन्द्र महाजन, अजय महावर एवं अनिल बाजपेयी के साथ बैठक की। इस अवसर पर संगठन महामंत्री सिद्धार्थन भी मौजूद रहे।
तिवारी ने सभी नव निर्वाचित विधायकों को जीत की बधाई देते हुये कहा कि दिल्ली की जनता ने जो जनादेश दिया है हम उसका सम्मान करते हैं। उम्मीद करते हैं कि जिनको सरकार चलाने का मौका मिला है वे जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेेंगे।
विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं ने बड़ी मेहनत से काम किया है। जिसके कारण भाजपा की सीटें भी बढ़ी हैं और वोट प्रतिशत भी बढ़ा है। दिल्ली की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को विपक्ष में रहने का जनादेश दिया है। हम दिल्ली की समस्याओं को मजबूती से सदन में उठायेंगे और एक जागरूक विपक्ष की भूमिका निभाएंगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS