Delhi Election Results : बेटियों के साथ बदसलूकी बेहद दुखद, दोषियों को सख्त सजा मिले : केजरीवाल

Delhi Election Results : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली चुनाव परिणाम से पहले गार्गी कॉलेज को लेकर बड़ा बयान दिया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने स्पष्ट किया है कि बेटियों के साथ बदसलूकी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को ट्वीट कर कहा कि गार्गी कॉलेज में हमारी बेटियों के साथ बदसलूकी बेहद दुखद और निराशाजनक है। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। दोषियों को पकड़ कर सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। और ये सुनिश्चित हो कि हमारे कॉलेजों में पढ़ने वाले बच्चे सुरक्षित हों।
वहीं आप के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने घटना पर केन्द्र की भाजपा और गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधा है। संजय सिंह ने कहा कि कॉलेज के सालाना महोत्सव में गुंडे और अराजक तत्व घुस जाते हैं। लड़कियों के साथ अभद्रता और छेड़छाड़ करते हैं। पुलिस मूकदर्शक बनकर खड़ी रहती है। सिंह ने कहा कि यह सब देश की राजधानी दिल्ली के लड़कियों के गार्गी कॉलेज में हो रहा है। वहां की प्रिंसिपल और एडमिनिस्ट्रेशन बहाने बाजी कर रहा है। यहां पर पूरी सरकार बैठी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह है। जिनके अधीन दिल्ली पुलिस आती है।
संजय सिंह ने सवाल पूछते हुए कहा कि गृहमंत्री क्या यही आपका बेटी बचाव का अभियान है। बता दें दिल्ली यूनिवर्सिटी के गार्गी कॉलेज में 6 फरवरी को वार्षिकात्सव आायोजित किया गया था। एक म्यूजिक शो में रात में कुछ असामाजिक लोग कार्यक्रम में घुस आए। आरोप है कि उन्होंने लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS