रामलीला मैदान में केजरीवाल का शपथ ग्रहण, तैयारियां शुरू

रामलीला मैदान में केजरीवाल का शपथ ग्रहण, तैयारियां शुरू
X
दिल्ली के रामलीला मैदान में सीएम अरविंद केजरीवाल के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां शुरू हो गई हैं। शुक्रवार को रामलीला मैदान परिसर व आसपास के इलाके का पुलिस, राजस्व विभाग, दिल्ली नगर निगम, दिल्ली जल बोर्ड, लोक निर्माण विभाग आदि संबंधित विभागों के आलाधिकारियों ने तैयारियों को जायजा लिया।

दिल्ली के रामलीला मैदान में सीएम अरविंद केजरीवाल के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां शुरू हो गई हैं। शुक्रवार को रामलीला मैदान परिसर व आसपास के इलाके का पुलिस, राजस्व विभाग, दिल्ली नगर निगम, दिल्ली जल बोर्ड, लोक निर्माण विभाग आदि संबंधित विभागों के आलाधिकारियों ने तैयारियों को जायजा लिया।

बता दें कि कल 16 फरवरी, रविवार को अरविंद केजरीवाल तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री की शपथ लेने जा रहे हैं। इसी दिन उनकी पूरी कैबिनेट भी उनके साथ शपथ लेगी।

बताया जाता है कि यह समारोह पहले की भांति ही सादा रहेगा। मुख्यमंत्री की तरफ से कहा गया है कि वीआईपी गैलरी जैसी कोई व्यवस्था नहीं होनी चाहिए। शपथ समारोह में आने वालों के लिए करीब 45 हजार कुर्सियां मैदान में लगाई जा रही हैं।

बता दें कि इस समारोह के लिए मुख्य सचिव विजय कुमार देव ने सभी विभागों के साथ बैठक कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए हैं। आम आदमी पार्टी सूत्रों के अनुसार इस बार 60 हजार से ज्यादा लोगों के जुटने का अनुमान है। वहीं, लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि लोगों की संख्या में ध्यान में रखते हुए इंतजाम किए जा रहे हैं।

संख्या अधिक हुई तो आस पास के मुख्य मार्गों जैसे जवाहरलाल नेहरू मार्ग, आसफ अली मार्ग व मिंटो रोड पर भी एलईडी स्क्रीन पर कार्यक्रम को देखा जा सकता है।

सुरक्षा के लिए लगाये जाएंगे सीसीटीवी कैमरे

चुनाव में जिस प्रकार से आम आदमी पार्टी ने बाजी मारी है। इस हिसाब से रामलीला मैदान परिसर व आसपास में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। जानकारी के अनुसार मैदान के मंच पर उप-राज्यपाल और मुख्यमंत्री के लिए 2 अलग पोडियम लगाए जाएंगे। मंच पर मुख्यमंत्री, उपराज्यपाल, मुख्य सचिव, 6 मंत्रिमंडल के सदस्य व 2-3 अधिकारी होंगे।

यहां आने वालों के लिए जल बोर्ड की ओर से पानी का इंतजाम किया जाएगा। सुरक्षा को देखते हुए भारी पुलिस बंदोबस्त के अलावा सिविल डिफेंस वालंटियर भी तैनात होंगे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद किसी तरह की अफरा-तफरी नहीं मचे इसके लिए विशेष इंतजाम किए जाएगें।वालंटियर भीड़ को मैदान से आसानी से बाहर निकालने में मदद करेंगे। कार्यक्रम के बाद साफ-सफाई करके ही उत्तरी दिल्ली नगर निगम को मैदान सौंपा जाए।

Tags

Next Story