Lockdown: दिल्ली में आज से क्या खुलेगा और क्या नहीं, जानें

Lockdown: कोरोना (Coronavirus) के खतरे को देखते हुए देश भर में लॉकडाउन (Lockdown) किया गया है। वहीं लॉकडाउन के दूसरे चरण के खत्म होने के बाद दिल्ली सरकार (Delhi Government) ने भी लॉकडाउन में कुछ छूट देने का फैसला किया है। केंद्र सरकार (Central Government) की तरफ से जारी निर्देश में रेड जोन (Red Zone) में कुछ ऐक्टिविटीज पर पाबंदी लगी रहेगी। इसके साथ ही आपको बता दें कि दिल्ली (Delhi) पूरी रेड जोन में है। वहीं इसी बीच आपकी मदद के लिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि दिल्ली में 4 मई यानि आज से क्या क्या चीजें खुली रहेंगी और क्या क्या नहीं (What Will Open After 3 May In Delhi)। तो चलिए एक नजर डालते हैं इस पूरी लिस्ट पर (Lockdown Relaxation In Delhi)।
आज से ये चीजें होगी लागू
• प्राइवेट गाड़ियां ज्यादा से ज्यादा दो सवारी के साथ
• टू व्हीकल पर केवल एक सवारी
• प्राइवेट और सरकारी दफ्तर (अधिकतम 33 प्रतिशत कर्मियों के साथ)
• घरेलू सहायक (7 बजे सुबह से 7 बजे शाम तक)
• आईटी-आईटी एनेबल्ड सर्विस (अधिकतम 33 फीसदी कर्मियों के साथ)
• कॉल सेंटर्स (अधिकतम 33 फीसदी कर्मियों के साथ)
• निर्माण कार्य, अगर कर्मी वहीं रहते हों तो
• आवासीय परिसरों और मोहल्ले में सभी दुकानें
• ई-कामर्स सिर्फ जरूरी सामानों के लिए
• कूड़ा प्रबंधन और पब्लिक यूटिलिटी में शामिल लोग
• बैंक, बीमा, कोऑपरेटिव सोसाइटी और कैपिटल मार्केट
• हेल्थ से जुड़ी सर्विस
• शराब की दुकानें
• सरकारी कार्यालयों में उप सचिव के ऊपर के सभी अधिकारी
• कोल्ड स्टोरेज और वेयरहाउस फेसिलिटी
• सिक्यॉरिटी गार्ड और स्वरोजगार वाले लोग
• औद्योगिक क्षेत्र सीमित पहुंच के साथ
Also Read: Coronavirus: कोरोना के डर से इस राज्य ने अपनी सभी सीमाओं को अक्टूबर तक किया बंद
इन चीजों को अनुमति नहीं
• साइकिल रिक्शा
• ऑटो रिक्शा
• टैक्सी-कैब
• मेट्रो और बस सर्विस
• होटल और रेस्टोरेंट
• सिनेमाहॉल
• बार
• स्कूल, कॉलेज, कोचिंग
• नाई की दुकान, स्पा, सैलून
• पूजा, इबादत के स्थल
• सामाजिक, राजनैतिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS