दिल्ली स्पेशल सेल ने PFI सदस्य दानिश को किया गिरफ्तार, CAA विरोध प्रदर्शन के दौरान फैलाई थी अफवाह

दिल्ली पुलिस की स्पेशल पुलिस सेल ने PFI (पॉपुलर फ्रंट ऑफ़ इंडिया) के सदस्य दानिश को गिरफ्तार कर लिया है। कल रात दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके से दानिश को गिरफ्तार किया गया। सूत्रों के अनुसार, पीएफआई के सदस्य दानिश ने सीएए विरोध प्रदर्शन के दौरान पोस्टर बांटकर गलत प्रचार फैला रहा था।
जिसके बाद से ही दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की लगातार तलाश जारी थी। दानिश को रविवार रात दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके से गिरफ्तार किया गया। बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस को दानिश के खिलाफ सूचना मिली थी कि वह सीएए और एनआरसी के खिलाफ पोस्टर बांटकर अपने इलाके में गलत प्रचार कर रहा है।
Delhi Police: "Delhi Police Special Cell has arrested Danish, a member of PFI (Popular Front of India), for spreading false propaganda during anti-CAA protests." More details awaited. pic.twitter.com/SNtQca7JWM
— ANI (@ANI) March 9, 2020
बता दें कि पिछले महीने दिल्ली में हुए दंगों में 50 से ज्यादा लोगों की जान चली गई थी। जिसके बाद से ही हिंसा और उपद्रव के संबंध में दिल्ली पुलिस की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस पूरी हिंसा में भड़काने वाले तत्वों की भूमिका सामने आई थी। जहां तक पीएफआई की बात हैं, तो उत्तर प्रदेश में सीएए की हिंसा के विरोध में केवल पीएफआई सदस्यों के नाम सामने आए थे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS