मौसम की जानकारी-वीकेंड पर घने कोहरे में लिपटी दिल्ली, पड़ा यातायात पर असर, दो दिन साफ रहेगा मौसम

दिल्ली में मार्च के महीने में भी दिल्ली जनवरी वाले कोहरे का सामना कर रही है। रविवार वीकेंड की सुबह राजधानी पूरी तरह घने कोहरे में लिपटी रही। दोपहर तक मौसम कोहरे वाला रहा उसके बाद तेज धूप ने लोगों को राहत दी। कोहरे के चलते सड़क पर लोगों को परेशानी उठानी पड़ी हालांकि सप्ताहिक अवकाश के चलते भीड़भाड़ कम रही।
अगले दो दिनो तक मौसम साफ रह सकता है। वैसे मंगलवार को होली के दिन हल्की बारिश के आसार बन रहे है। उसके बाद 11-12 मार्च को राजधानी दिल्ली में एक बार फिर बारिश होने की प्रबल संभावनाएं है। इस बारे में निजी मौसम विज्ञान कंपनी स्काईमेट का कहना है कि दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में गुरुवार और शुक्रवार को झमाझम बारिश व ओलावृष्टि हुई थी।
बारिश की वजह से ठंड फिर से लौट आयी है। इस समय पश्चिमी विक्षोभ के कारण मंगलवार की शाम के समय फिर से बारिश की संभावना बन रही है। बारिश का यह दौर मंगलवार शाम से शुरू होकर गुरुवार रात तक रहने की उम्मीद है। शुक्रवार को दिल्ली में भारी बारिश हुई थी जिसने मार्च महीने में गत पांच साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया था।
मौसम के ठंडा होने का असर होली पर्व पर पड़ सकता है। जबकि इस बारिश से सबसे ज्यादा नुकसान किसानों को उठाना पड़ा है। खेतों में गेंहू के अलावा सब्जियों को भारी नुकसान हुआ है। आने वाली बारिश भी किसानों के लिए सबसे ज्यादा नुकसानदायक सबित होगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS