कांस्टेबल की रीढ़ की हड्डी में फंसी थी गोली, डॉक्टरों ने निकाला

नई दिल्ली के द्वारका सेक्टर-23 थाना इलाके में बदमाश को पकड़ने के दौरान कांस्टेबल राजीव कुमार की रीड की हड्डी में फंसी गोली को डॉक्टरों ने निकाल दिया है। उनकी हालत अब पहले से बेहतर है। वहीं, डॉक्टरों ने बताया कि वह धीरे-धीरे रिकवर करने लग जाएंगे। राजीव कुमार, मूलरूप से बुलंदशहर के रहने वाले हैं और डाबड़ी इलाके में परिवार के साथ रहते है। परिवार में पत्नी के अलावा उनके दो जुड़वा बच्चे हैं।
बता दे कि सोमवार तड़के कांस्टेबल राजीव कुमार एक होमगार्ड अजय के साथ इलाके में पेट्रेलिंग कर रहे थे। इसी दौरान एल एंड टी की साइट पर मौजूद गार्ड ने बताया कि कुछ बदमाशों ने अंदर घुसने की कोशिश की। विरोध करने पर बदमाश फायर कर मौके से फरार हो गए। इसके बाद राजीव व अजय आरोपियों को तलाशने लगे। इसी बीच उन्हें आरोपी दिखाई दिये। पुलिस को देखकर बदमाश वहां से भागने लगे, लेकिन राजीव ने जवान की मदद से एक बदमाश को दबोच लिया।
अपने साथी को फंसता देख बदमाश वापस आये और उन्होंने राजीव पर गोली चला दी। गोली उनके मुंह पर लगती हुई पीछे गर्दन की रीड की हड्डी में जाकर फंस गई थी। इतना ही नहीं बदमाशों ने होमगार्ड के जवान अजय पर भी हमला किया। घायल होने के बाद भी राजीव ने हिम्मत नहीं हारी और गिरते-गिरते उन्होंने होमगार्ड को बचाने के लिए बदमाशों पर फायर किया। इसके बाद बदमाश मौके से भाग गए। मामले की सूचना थाने में दी गई। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने राजीव की रीड की हड्डी में फंसी गोली को निकाल दिया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS