दिल्ली-एनसीआर में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके

दिल्ली-एनसीआर में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके
X
नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र उत्तर-पश्चिमी दिल्ली था। इसकी गहराई 13 किमी नीचे बताई जा रही है। अप्रैल महीनें से भूकंप तीन बार आ चुके हैं।

दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब 11:28 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.2 मापी गई है।

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र उत्तर-पश्चिमी दिल्ली था। इसकी गहराई 13 किमी नीचे बताई जा रही है। अप्रैल महीनें से भूकंप तीन बार आ चुके हैं।

इससे पहले 10 मई को भी आया था भूकंप

जानकारी के लिए रविवार यानी 10 मई को दिल्ली एएनसीआर में आंधी-तूफान के बीच भूकंप के भूकंप के हल्के झटके भी महसूस किए गए थे। रिक्टर स्टकेल पर भूकंप की तीव्रता 3.5 मापी गई थी। भूकंप का केंद्र सतह से 5 किलोमीटर की गहराई में दिल्ली के वजीरपुर के नजदीक था। एक महीने में तीसरा मौका था, जब दिल्ली में भूकंप आया था। 10 मई से पहले 12 और 13 अप्रैल को भूकंप के झटके महसूस किए गए थे जो क्रमश: 3.5 और 2.7 तीव्रता के थे।

क्यों आता है भूकंप?

आपको बता दें कि पृथ्वी के अंदर कई प्लेट्स हैं जो लगातार घूम रही हैं। जब ये प्लेट्स बार-बार टकराती है तो इनके कोने मुड़ते हैं। जब ज्यादा दबाव बनता है तो प्लेट्स टूटने लगती हैं। नीचे की एनर्जी बाहर आने का रास्ता खोजती है। डिस्टर्बेंस के बाद भूकंप आता है। जब यह प्लेट्स ज्यादा टकराती हैं, वह जोन फॉल्ट लाइन कहलाता है।

इसलिए टकराती हैं प्लेंटे

दरअसल पृथ्वी के अंदर ये प्लेंटे बेहद धीरे-धीरे घूमती रहती हैं। इस प्रकार ये हर साल चार से पांच मिमी अपने स्थान से खिसक जाती हैं। कोई प्लेट दूसरी प्लेट के करीब जाती है तो कोई दूर हो जाती है। ऐसे में कभी-कभी ये प्लेटें एक दूसरे से टकरा जाती हैं।

Tags

Next Story