दिल्ली की दो फैक्ट्रियों में लगी भीषण आग

दिल्ली की दो फैक्ट्रियों में लगी भीषण आग
X
नई दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में शनिवार दोपहर को एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। देखते-देखते आग ने दूसरी फैक्ट्री को भी अपनी जद में ले लिया।

नई दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में शनिवार दोपहर को एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। देखते-देखते आग ने दूसरी फैक्ट्री को भी अपनी जद में ले लिया। सूचना मिलते ही मौके पर दमकल विभाग की कई गाडि़यां पहुंच गई। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। देर शाम तक दोनों फैक्ट्रियों में कूलिंग का काम चलता रहा। शुरूआती जांच के बाद पुलिस का कहना है कि आग शार्ट सर्किट के चलते लगी है। पुलिस मामला दर्ज कर आग लगने का कारण पता लगा रही है।

जानकारी के मुताबिक, शनिवार दोपहर करीब 12:10 बजे जीटी रोड़ स्थित एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। देखते-देखते आग ने बराबर वाली फैक्ट्री को भी अपनी चपेट में लिया। सूचना मिलते ही मौके पर दमकल विभाग की 15 गाडि़यां पहुंच गई। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने आग पर काबू पाया। जांच में पुलिस को पता चला कि आग लगने वाली फैक्ट्रियों में से एक फैक्ट्री केमिकल की और दूसरी फैक्ट्री प्लास्टिक के सामान बनाने की है।


Tags

Next Story