दिल्ली के कंटेनमेंट जोन में मचा हड़कंप, पति ने किया पत्नी का कत्ल

दिल्ली में बढ़ते कोरोना संक्रमण (Corona Infection) के बीच हत्या के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं। पिछले 24 घंटों में अब तक तीन मर्डर केस सामने आ चुके हैं। शनिवार को एक पति ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से कत्ल कर दिया। यह घटना दिल्ली के कंटेनमेंट जोन (Containment Zone) यानी पश्चिमी दिल्ली जिले के मादीपुर इलाके की है।
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मौके पर से आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार पति- पत्नी के बीच बच्चों को लेकर बहस शुरू हुई।
शुरुआत में मुद्दे पर दोनों अपने- अपने विचार रख रहे थे। थोड़ी ही देर में अचानक मामला गरम हो गया। फिर क्या था, पति ने गुस्से में पत्नी का कत्ल (Murder) कर दिया। पुलिस के मुताबिक, शनिवार करीब साढ़े तीन बजे पति रईसुल आजम ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर बताया कि उसका उसकी पत्नी से झगड़ा हो गया है।
पुलिस पहुंची तो देखा कि उसकी पत्नी का शव जमीन पर पड़ा था। घटनास्थल पर मौजूद आरोपी पति ने बताया कि उसने ही अपनी पत्नी को मार डाला। जिला पुलिस के मुताबिक, आरोपी रईसुल जहांगीरपुरी इलाके में रेहड़ी लगाता है। दोनों की कुछ समय पहले ही शादी हुई थी। रईसुल और गुलशन दोनो की ही यह दूसरी शादी थी।
रईसुल के पहली पत्नी के तीन बच्चे और गुलशन के पहले पति के 6 बच्चे हैं। सभी बच्चे रईसुल और गुलशन के साथ ही एक कमरे के मकान में रह रहे थे। पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच बच्चों के भविष्य को लेकर बातचीत हो रही थी। इसी बीच दोनो के बीच विवाद बढ़ गया और उसने लाठी से मारकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS