Delhi Election 2020: केजरीवाल की IIT-JEE में आई थी 563वीं रैंक, पढ़ाई के बाद इस प्राइवेट कंपनी में की थी नौकरी

हरियाणा के हिसार में 16 अगस्त 1968 को अरविंद केजरीवाल का जन्म हुआ था। उन्होनें 1985 में IIT-JEE परीक्षा दी और ऑल इंडिया रैंक (AIR) 563 अंक हासिल किए। जिसके बाद उन्हें भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर दिया गया। जहां से उन्होनें मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की। फिर 1989 में जमशेदपुर के टाटा स्टील जॉइन किया। केजरीवाल ने 1992 में सिविल सेवा की परीक्षा दी।
जहां उनका चयन आईआरएस में हो गया। हालांकि बाद में उन्होनें यह नौकरी छोड़ दी और समाजिक कार्यों में जुड़ गए। उन्होंने कोलकाता में मदर टेरेसा से मुलाकात कर द मिशनरीज ऑफ चैरिटी के साथ और रामकृष्ण मिशन में स्वेच्छा से भाग लिया। साथ ही सरकारी कामों को भ्रष्टाचार से बाहर निकालने के लिए सूचना अधिकार' के लिए काम किया। जिसके लिए उन्हें साल 2006 में रमन मैगसेसे पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
अरविंद केजरीवाल का राजनीतिक सफरनामा
2 अक्टूबर 2012को अरविंद केजरीवाल ने अपने राजनीतिक सफर की औपचारिक शुरुआत कर दी। उन्होंने बाकायदा गांधी टोपी, जो अब "अण्णा टोपी" भी कहलाने लगी है, पहनी थी। उन्होंने टोपी पर लिखवाया, "मैं आम आदमी हूं। उन्होंने 2 अक्टूबर 2012 को ही अपने भावी राजनीतिक दल का दृष्टिकोण पत्र भी जारी किया।
राजनीतिक दल बनाने की विधिवत घोषणा के साथ उन्होंने कांग्रेस नेता सोनिया गाँधी जो नेहरू परिवार की उत्तराधिकारी और संप्रग की मुखिया हैं, के दामाद रॉबर्ट वाड्रा और भूमि-भवन विकासकर्ता कम्पनी डीएलएफ के बीच हुए तथाकथित भ्रष्टाचार का खुलासा किया और बाद में केन्द्रीय विधि मंत्री सलमान खुर्शीद और उनकी पत्नी लुई खुर्शीद के ट्रस्ट के खिलाफ आन्दोलन भी छेड़ा।
आम आदमी पार्टी का गठन
आम आदमी पार्टी के गठन की आधिकारिक घोषणा अरविंद केजरीवाल एवं लोकपाल आंदोलन के बहुत से सहयोगियों द्वारा 26 नवम्बर 2012, भारतीय संविधान अधिनियम की 63 वीं वर्षगांठ के अवसर पर दिल्ली स्थित स्थानीय जंतर मंतर पर की गई।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS