बिधूड़ी ने कोरोना वायरस के खिलाफ चलाया जागरूकता अभियान, बांटे मास्क और सेनिटाइजर

बिधूड़ी ने कोरोना वायरस के खिलाफ चलाया जागरूकता अभियान, बांटे मास्क और सेनिटाइजर
X
दिल्ली विधानसभा में नेता विपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी की अगुवाई में मंगलवार को राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के गेट नम्बर-6 पर कोरोना वायरस के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया गया और लोगों को इस महामारी से बचाव की जानकारी दी गई।

दिल्ली विधानसभा में नेता विपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी की अगुवाई में मंगलवार को राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के गेट नम्बर-6 पर कोरोना वायरस के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया गया और लोगों को इस महामारी से बचाव की जानकारी दी गई।

बिधूड़ी के नेतृत्व में कोरोना वायरस से बचाव के मद्देनजर बड़ी संख्या में लोगों के बीच मास्क और सेनिटाइजर बांटे गए तथा उनको उन तमाम सावधानियों और हिदायतों के बारे में भी जानकारी दी गई जिनका ध्यान रखकर इस महामारी से अपना और अपने करीबियों का बचाव किया जा सकता है। इस मौके पर बिधूड़ी के अलावा भाजपा विधायक मोहन सिंह बिष्ट, ओ पी शर्मा, अनिल वाजपेई और अभय वर्मा, दक्षिण दिल्ली जिला भाजपा के अध्यक्ष रोहताश कुमार एडवोकेट, दक्षिण दिल्ली नगर निगम के सेंट्रल जोन के चेयरमैन के के शुक्ल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

-प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने बांटे सैनिटाइजर और मास्क

कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने की जानकारी देने के लिए मंगलवार को दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर के सामने कोरोना जागरूकता अभियान का आयोजन किया और लोगों के बीच सैनिटाइजर और मास्क का वितरण किया। इस दौरान मनोज तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और कोरोना से बचाव के लिए उठाए गए कदम से देश में लोग कोरोना वायरस से रिकवर हो रहे हैं।

कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए लोगों को भी कुछ सावधानियां बरतनी होगी जैसे कि दूरी से बात करना, सैनिटाइजर का प्रयोग करना, साबुन-पानी से हाथ धोएं, भीड़ में मास्क पहनकर ही जाएं, बहुत जरूरी न हो तो घर में ही रहें। लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है, डॉक्टर लगातार काम कर रहे हैं, लोगों की देखभाल कर रहे हैं। इस मौके पर संगठन मंत्री सिद्धार्थन, प्रदेश महामंत्री कुलजीत सिंह चहल, राजेश भाटिया, प्रदेश मीडिया प्रमुख अशोक गोयल देवराहा, एससी मोर्चा अध्यक्ष मोहन लाल गिहारा, कैलाश गुप्ता, डॉ. वीरेंद्र रोहिला उपस्थित थे।

Tags

Next Story