दिल्ली: महापौर ने निगम कर्मियों के साथ मनाई होली

उत्तरी दिल्ली नगर निगम के महापौर अवतार सिंह ने सोमवार को महापौर कार्यालय के कर्मियों के साथ होली मनायी व दिल्ली के नागरिकों को होली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर महापौर सिंह ने कहा कि होली रंगो का त्योहार है जिसे पूरे भारत में बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है।
हर भारतवासी होली का पर्व हर्ष और उल्लास के साथ मनाता हैं। वहीं, उत्तरी निगम की स्थायी समिति के अध्यक्ष जय प्रकाश ने होली के मद्देनजर सभी गलियों व सड़कों के आस-पास विशेष सफाई व्यवस्था बनाए रखने के दिए निर्देश है। लोगों को होली की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। जबकि इन्द्रप्रस्थ चांदनी चौक ब्राम्हण सभा (पंजी) के तत्वाधान में नया बाजार दिल्ली स्थित प्रांगण में होली मंगल मिलन कार्यक्रम का धूमधाम से आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान पंडित विजय शर्मा ने की। पुलिस के सेवा निवृत्त अधिकारी पंडित सुरेंद्र संड ने कोरोना वायरस से बचने के लिए मास्क वितरित किए। इस अवसर पर कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। होली के एक अन्य कार्यक्रम में वहीं, डी.ए.वी. एजुकेशनल एंड वैलफेयर सोसाइटी ने एफ-7, बस्ती विकास केंद्र में वृद्व मनोरंजन केंद्र के बुजुर्गाे के लिए होली मिलन समारोह आयोजित किया। संस्था की अध्यक्षा राधा भारद्वाज ने सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS