लोगों को देखकर नामी बदमाश के छूटे छक्के, खुद को किया पुलिस बूथ में बंद

लोगों को देखकर नामी बदमाश के छूटे छक्के, खुद को किया पुलिस बूथ में बंद
X
नई दिल्ली के मॉडल टाउन थाना इलाके में लोगों से बचने के लिए एक बदमाश ने जमकर तांड़व किया। बदमाश ने पहले खुद को पुलिस बूथ में बंद कर लिया।

नई दिल्ली के मॉडल टाउन थाना इलाके में लोगों से बचने के लिए एक बदमाश ने जमकर तांड़व किया। बदमाश ने पहले खुद को पुलिस बूथ में बंद किया और बाद में लोगों को डराने के लिये चादर के सहारे पंखे से लटक गया।

इसके बाद लोगों ने बूथ की खिड़की तौड़ी और वह अंदर दाखिल हुए। उन्होंने बदमाश को तुरंत नीचे उतारा और मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस उसे लेकर अस्पताल गई, जहां उपचार के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

बदमाश का नाम संजय (24) है। आरोपी राणा प्रताप बाग का रहने वाला है। पुलिस ने इसके पास से लूटा हुआ मोबाइल फोन व एक दोपहिया वाहन बरामद किया है। डीसीपी (नॉर्थ-वेस्ट) विजयंता आर्या ने बताया कि रॉबरी का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

उसके पास से लूटा गया सामान भी बरामद हुआ है। आरोपी का कोई पुराना अपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, जिगनेश (25), सरदार कॉलोनी में सपरिवार रहता है। वह मोबाइल रिपेरिंग का काम सीख रहा है। जिगनेश ने पुलिस को बताया कि वह फोन पर बात करते हुए जा रहा था। जैसे ही वह कल्याण विहार पुलिस बूथ से पास पहुंचा, तभी स्कूटी सवार एक युवक ने उसके आगे स्कूटी लगा दी। इससे पहले वह कुछ समझ पाता युवक ने उसको थप्पड़ मार दिया। इसके बाद वह उसका फोन छीनकर मौके से भाग गया।

इसी बीच उसने एक राहगीर की मदद से आरोपी का पीछा करना शुरू कर दिया। कुछ दूरी पर जाकर जिगनेश ने उसे दबोच लिया। जिगनेश आरोपी को पकड़कर पुलिस बूथ के पास लाया। आरोपी को देखकर भीड़ उस पर भड़क गई और उसकी पिटाई करने लगी।

पिटाई के डर से आरोपी भागकर पुलिस बूथ में घुस गया और उसने खुद को अंदर से बंद कर लिया। इसके बाद आरोपी फांसी लगाने की धमकी देने लगा। कुछ देर बाद आरोपी चादर की मदद से फांसी लगाने लगा।

यह देख लोगों ने पुलिस बूथ की खिड़की तोड़ी और वह बूथ के अदंर दाखिल हुए। लोगों ने उसे तुरंत नीचे उतारा और मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस उसे लेकर अस्पताल गई, जहां उपचार के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Tags

Next Story