लूटपाट के दौरान बदमाशों ने युवक को मारी गोली

लूटपाट के दौरान बदमाशों ने युवक को मारी गोली
X
नई दिल्ली के भजनपुरा थाना इलाके में बाइक सवार दो बदमाशों ने लूटपाट के दौरान एक युवक को गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर सादे कपड़ों में ड्यूटी से घर लौट रहे एएसआई बदमाशों पर टूट पड़ा। एएसआई रविंद्र व घायल युवक ने दोनों बदमाशों को दबोच लिया।

नई दिल्ली के भजनपुरा थाना इलाके में बाइक सवार दो बदमाशों ने लूटपाट के दौरान एक युवक को गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर सादे कपड़ों में ड्यूटी से घर लौट रहे एएसआई बदमाशों पर टूट पड़ा। एएसआई रविंद्र व घायल युवक ने दोनों बदमाशों को दबोच लिया।

इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस घायल सौरभ गुप्ता (32) को जीटीबी अस्पताल लेकर गई, जहां उसका उपचार चल रहा है। पकड़े गए आरोपियों के नाम इमरान उर्फ मॉडल और इमरान उर्फ राशिद है।

इमरान मॉडल परिवार के साथ न्यू मुस्तफाबाद में रहता है, जबकि इमरान राशिद नेहरू विहार में रहता है। रविंद्र को आरोपी मॉडल के पास से 7.65 बोर की पिस्टल व कुछ कारतूस मिले। पुलिस को घटना स्थल से दो खोखे बरामद हुए है। जांच में पुलिस को पता चला कि आरोपियों के खिलाफ झपटमारी के पहले भी मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

डीसीपी (नॉर्थ-वेस्ट) वेद प्रकाश सूर्या ने बताया कि मंगलवार रात को यमुना विहार के पास मयूर रेस्टोरेंट के पास से सौरभ जा रहा था। इसी दौरान बदमाशों ने उससे उसका फोन लूटने का प्रयास किया। मोबाइल न देने पर मॉडल ने सौरभ के पेट में गोली मार दी।

गोली लगने के बाद भी सौरभ ने हिम्मत नहीं हारी और उसने शोर मचा दिया। इस दौरान सेंट्रल जिले में तैनात एएसआई रविंद्र ड्यूटी खत्म कर वहां से जा रहे थे। युवक के चिल्लाने और गोली की आवाज सुनने के बाद उन्होंने एक बदमाश का पीछा करना शुरू कर दिया।

कुछ दूरी पर जाकर रविंद्र ने हथियार लिये बदमाश को पकड़ लिया और उसकी पिस्टल छीनकर अनलोड कर दी। वहीं, सौरभ ने भी गोली लगने के बाद आरोपी राशिद को दबोच लिया। सूचना मिलने के बाद थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई।

उधर, झपटमारी के दौरान गोली चलने की खबर को कुछ लोगों ने हिंसा से जोड़कर अफवाह फैला दी। इसके बाद पूरे जिले में हडकंप मच गया। पुलिस ने लोगों को समझाया और शांत कराया। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

Tags

Next Story