दिल्लीः सड़क हादसे में बुजुर्ग महिला की मौत, ऐसे हुई पहचान

दिल्लीः सड़क हादसे में बुजुर्ग महिला की मौत, ऐसे हुई पहचान
X
नई दिल्ली के अशोक विहार थाना इलाके में सड़क हादसे में 82 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई।

नई दिल्ली के अशोक विहार थाना इलाके में सड़क हादसे में 82 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई। मृतका का नाम सुधा नारायण है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। हादसे के दौरान महिला मंदिर से घर लौट रही थी। पुलिस ने लापरवाही का मामला दर्ज कर आरोपी संजीव को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, सुधा नारायण, आई ब्लॉक, अशोक विहार में सपरिवार रहती थी। आरोपी संजीव भी अशोक विहार में रहता है। मंगलवार शाम को सुधा मंदिर से घर लौट रही थी। इसी दौरान संजीव ने उन्हें टक्कर मार दी। संजीव तुरंत उन्हें अपनी कार से लेकर अस्पताल गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

शुरूआत में पुलिस को महिला के पास से कोई दस्तावेज नहीं मिले, जिससे उनकी शिनाख्त हो सके। पुलिस ने महिला के बेटे को तलाशा। इस पर उसने बताया कि उसकी मां शाम से घर नहीं लौटी है। बाद में महिला के बेटे ने अपनी मां की शिनाख्त की। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

Tags

Next Story