मुकुंदपुर में एक युवक को लगी गोली, दूसरे का जलाया घर

मुकुंदपुर में एक युवक को लगी गोली, दूसरे का जलाया घर
X
नई दिल्ली मुकुंदपुर इलाके में एक युवक को गोली लगने तो दूसरे युवक के घर में आग लगाने का मामला सामने आया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाये हैं। घायल अनिल के भाई महेश ने इलाके में रहने वाले जीतू पर गोली मारने का आरोप लगाया है।

तो वही जीतू ने अनिल और उसके परिजनों पर घर में आग लगाने की बात कही है। शुरूआती जांच के बाद पुलिस का कहना है कि जीतू द्वारा फायरिंग करने के कोई सबूत नहीं मिले है। वहीं, पुलिस को जांच में पता चला कि वर्ष 2015 में जीतू की पत्नी ने दोनों भाई महेश व अनिल के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। इसके बाद से दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा है। पुलिस ने दोनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

डीसीपी गौरव शर्मा ने बताया कि सोमवार शाम करीब 4:10 बजे मुकुंदपुर इलाके से पुलिस को एक युवक को गोली मारने की सूचना मिली। कॉलर महेश ने उसके भाई अनिल पर जीतू द्वारा गोली चलाने के आरोप लगाये थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल अनिल की बाईं जांघ पर स्किड मार्क है।

इस बीच, जीतू अपनी पत्नी के साथ खुद पुलिस थाने पहुंचा। उसने पुलिस को बताया कि इलाके के रहने वाले महेश और अनिल के साथ उसकी कहासुनी हुई थी। इसके बाद अनिल व उसके परिजनों ने उसके घर में आग लगा दी। वहीं, उसने बताया कि उसका गोलीबारी की घटना से कोई संबंध नहीं है। उधर, दमकल विभाग सूचना मिलते ही जीतू के घर पहुंच गई। उन्होंने आग पर काबू पाया। पुलिस जीतू के घर में आग लगने का सच भी पता लगा रही है। पुलिस का कहना है तथ्यों की पुष्टि होने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।

Tags

Next Story