पुलिस कांस्टेबल ने पत्नी को छत से फेंका, बेटी ने किया खुलासा

पुलिस कांस्टेबल ने पत्नी को छत से फेंका, बेटी ने किया खुलासा
X

नई दिल्ली। महरौली थानाक्षेत्र के सतबड़ी इलाके में एक दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल पर अपनी पत्नी को झगड़े में छत से नीचे फेंकने का आरोप है। आरोप कांस्टेबल की बेटी ने ही लगाया है। फिलहाल अनीशा (24) को साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस महिला के परिजनों की शिकायत का इंतजार कर रही है। उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि जाहिद हुसैन सतबड़ी गांव के मकान नंबर 148/1 में परिवार के साथ रहता है। परिवार में उसकी मां, पत्नी और दो बच्चे है। गुरुवार सुबह पुलिस को अस्पताल से घटना की सूचना मिली थी। पुलिस अस्पताल पहुंची तो महिला बयान देने की स्थिति में नहीं मिली। इसके बाद पुलिस रोहिणी एफएसएल टीम के साथ मौके पर पहुंची और साक्ष्य इकट्ठा किये। जांच में पता चला कि जाहिद की शादी अनीशा से 29 मार्च 2015 को हुई थी। इनके दो बच्चे है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं सूत्रों का कहना है कि जाहिद की बेटी ने पुलिस को बताया है कि मम्मी-पापा का झगड़ा हुआ था।

Tags

Next Story