निजामुद्दीन मरकज में सोनीपत के सात लोग हुए शामिल, नजफगढ़ में पकड़े गए

निजामुद्दीन मरकज में सोनीपत के सात लोग हुए शामिल, नजफगढ़ में पकड़े गए
X
दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में इस्लामिक धार्मिक आयोजन (मरकज) से लौटे सोनीपत के रहने वाले सात वाशिंदों को नजफगढ़ में काबू किया हैं। जो अपने रिश्तेदारों के घर पर पहुंच गये थे। सात वाशिदों को वहीं होम क्वारंटाइन कर उनपर नजर रखी जा रही हैं। जिले में महाराष्ट्र से जमात से लौटे 19 वाशिदों को पुलिस व स्वास्थ्य विभाग ने जांच के बाद होम क्वारंटाइन किया हैं। सभी पर स्वास्थ्य विभाग व पुलिस कर्मी नजर रखे हुए हैं। स्वास्थ्य में परेशानी होने पर स्वास्थ्य कर्मियों को रिपोर्ट करने के आदेश दिये गये हैं। जिला पुलिस ने लॉकडाउन शुरू होने के बाद अब तक 1641 चालान काटे हैं। वहीं 30 लोगों पर मुकदमें दर्ज किये गये हैं।

कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए दो महीने से सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। लोगों को यात्रा न करने को प्रेरित किया गया। उसके बाद लॉकडाउन कर दिया गया। जिससे संक्रमण एक क्षेत्र से दूसरे में न फैले। उसके बावजूद महाराष्ट्र में जमात के लिए जिले से कई लोग गए थे। यह करीब एक माह तक महाराष्ट्र में विभिन्न क्षेत्रों में धार्मिक स्थलों में गए और सैकड़ों लोगों से मुलाकात की। वहां पर कोरोना से बचाव का कोई तरीका नहीं अपनाया गया।

उसके बाद वह मार्च के दूसरे सप्ताह में जिले में आ गए। तब से सामान्य रूप से लोगों से मिलते रहे और धार्मिक स्थलों में सैकड़ों लोगों के साथ रहे। उसके बावजूद किसी अधिकारी को इसकी भनक तक नहीं लगी। दिल्ली के निजामुद्दीन का मामला सामने पर अधिकारियों की नींद टूटी। अब इनमें से 19 लोगों को तलाश लिया गया है। इनमें से आठ लोग देवडू गांव के हैं और 11 शहर की ईंदगाह कालोनी के। इन सभी को होम क्वारंटीन कर दिया गया है। आसपास के लोग भी इन पर नजर रखे हैं। अब अधिकारी 14 दिन तक इनके स्वास्थ्य पर नजर रखेंगे। ताकि किसी परेशानी के होने पर तुरंत अस्पताल में लेकर जाया जा सके।

पूरे प्रदेश में धारा-144 लागू

बुधवार को अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान डीएसपी रविंद्र ने बताया कि जिले में 144 धारा को तोड़ने वालों के खिलाफ धारा-188 के तहत 30 मुकदमें दर्ज कर कार्यवाही अमल में लाई गई हैं। अब तक जिला पुलिस ने 1641 लोगों के चालान काटे हैं। जबकि 219 वाहनों को इनपाउंड किया हैं। पुलिस ने दिल्ली की तीन सीमाओं को सील कर पांच नाके लगाये हैं। यूपी से सटे होने के कारण दो नाके लगाये हैं। पुलिस ने शहर में 25 पेट्रोलिंग पार्टी तैयार की हैं।

सात को नजफगढ़ में किया काबू-

डीएसपी डा. रविंद्र ने बताया कि दिल्ली में तबलीग-ए-जमात से लौटे जिले के सात वाशिंदों को नजफगढ़ से काबू कर लिया हैं। डीएसपी ने बताया कि अभी ये दिल्ली में ही हैं। वहां पर नजफगढ़ क्षेत्र में रुके हुए हैं। वहीं पर उनको होम क्वारंटाइन कर दिया गया हैं। अभी तक ये न तो जिले में आए हैं और न ही यहां के लोगों से मिले हैं।

जिले में महाराष्ट्र से 19 वाशिंदे जमात से आये हैं। जिन्हें होम क्वारंटाइन किया गया हैं। वहीं दिल्ली के निजामुद्दीन में जमात में गये जिले के सात लोगों को नजफगढ़ से काबू कर लिया हैं। जिनको वही क्वारंटाइन कर दिया गया हैं। अभी तक उक्त लोग जिले में नहीं पहुंचे थे। हम स्थिति पर नजर रखे हैं। लोगों को घरों में रहने और लॉकडाउन का पालन करना ही होगा।

Tags

Next Story