शाहीन बाग प्रदर्शन में बुर्का पहनकर पहुंची महिला, पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिल्ली के शाहीन बाग में चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच बुधवार को बुर्का पहनकर पहुंची एक महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार की गई महिला का नाम गूंजा कपूर है और वह एक यू-ट्यूब चैनल चलाती है। मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि बहुत सारे सवाल करने पर प्रदर्शनकारियों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
जानकारी के मुताबिक महिला ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर अपनी पहचान यू ट्यूब चैनल राइट नेरेटिव के डायरेक्टर के तौर पर दी हुई है। पुलिस का कहना है कि महिला ने काफी सवाल किए, जिसके बाद प्रदर्शनकारियों को उसपर शक हुआ।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गुंजा कपूर को पहचानने के बाद कुछ महिला प्रदर्शनकारियों ने उसके पकड़ लिया। गिरफ्तार की गई महिला को सरिता विहार थाने ले जाया गया, जहां उसकी पहचान की पुष्टि की गई। कुछ प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि वह अपने मोबाइल फोन से वीडियो रिकॉर्डिंग कर रही थी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS