सुभाष चोपड़ा और पीसी चाको का इस्तीफा मंजूर, शक्ति सिंह गोहिल को AICC का प्रभारी नियुक्त किया गया ,जानें इनके बारे में

कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दिल्ली कांग्रेस के प्रमुख सुभाष चोपड़ा और राज्य पार्टी प्रभारी पीसी चाको का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। साथ ही शक्ति सिंह गोहिल को दिल्ली का अंतरिम ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (एआईसीस) का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
Congress Interim President Sonia Gandhi accepts resignation of Delhi Congress Chief Subhash Chopra and State Party Incharge PC Chacko. Shakti Sinh Gohil has been appointment interim AICC incharge of Delhi. pic.twitter.com/rzLO70jecW
— ANI (@ANI) February 12, 2020
कौन हैं शक्ति सिंह गोहिल
शक्ति सिंह गोहिल का जन्म 4 अप्रैल 1960 को मुंबई के भावनगर में हुआ था। उन्होंने रसायन विज्ञान से स्नातक करने के बाद लॉ की पढ़ाई पढ़ी और पत्रकारिता का कोर्स भी किया है। 1986 से वो राजनीति में सक्रिय रहे हैं। 1989 में उन्हें गुजरात युवा कांग्रेस सचिव का कार्यभार सौंपा गया।
गोयल कांग्रेस की सत्ता में वित्तमंत्री, स्वास्थ्यमंत्री और शिक्षामंत्री का पद भी संभाल चुके हैं। शक्ति सिंह के दादा भी कांग्रेस पार्टी से 1967 में विधायक रह चुके हैं। उनकी नाम दरबार साहेब रणजीत सिंह था।
शक्ति सिंह गोहिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस समिति के बिहार प्रभारी के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने 31 मई 2019 को बिहार प्रभारी के पद से इस्तीफा दे दिया था। बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली बड़ी हार के बाद दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने कल कमेटी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS