दक्षिणी निगम खेल, विजेता कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

X
By - Haribhoomi Team |10 March 2020 8:33 AM IST
दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने अपने कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए दक्षिणी निगम कर्मचारी खेल-2020 का सोमवार को ककरोला स्थित डाॅ. साहिब सिंह वर्मा स्टेडियम में समापन किया गया।
हरिभूमि न्यूज नई दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने अपने कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए दक्षिणी निगम कर्मचारी खेल-2020 का सोमवार को ककरोला स्थित डाॅ. साहिब सिंह वर्मा स्टेडियम में समापन किया गया। यह खेल 1 मार्च 2020 से शुरू होकर 9 मार्च 2020 तक चले। इन खेलों में नजफगढ़, दक्षिणी, पश्चिमी व मध्य क्षेत्रों और मुख्यालय की टीमों ने भाग लिया। इन खेलों में एथलेटिक्स के अलावा रस्साकस्सी, चैस, कैरमबोर्ड, क्रिकेट, वाॅलीबाॅल, बैडमिंटन, कबड्डी, टेबल टैनिस आदि में करीब 750 अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। समापन के अवसर पर खेलकूद प्रोत्साहन एवं संबंध मामले समिति के अध्यक्ष भगत सिंह टोकस ने कहा कि इन खेलों में कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया जो एक सराहनीय कदम है। इससे उन्हें एक तरफ अपनी प्रतिभा को दिखाने का अवसर मिला और इसी के साथ उनमें प्रतिस्पर्धा की भावना का भी विकास हुआ। टोकस ने कहा कि आगे हम प्रयास करेंगे कि आर.डब्ल्यू.ए के साथ मिलकर इन खेलों को बढ़ावा दिया जा सके। इस अवसर पर उन्होंने करीब 505 विजेता कर्मचारियों और अधिकारियों को मेरिट सर्टिफिकेट और मैडल देकर सम्मानित किया गया।
टग आफ वाॅर के पुरूष व महिला वर्ग में नजफगढ़ क्षेत्र प्रथम स्थान पर आया, वाॅलीवाॅल में पश्चिमी जोन प्रथम रहा, खो-खो पुरूष में दक्षिणी जोन प्रथम, खो-खो महिला में पश्चिमी जोन प्रथम, क्रिकेट पुरूष में नजफगढ़ जोन प्रथम, टेबल टैनिस पुरूष में नजफगढ़ क्षेत्र प्रथम, महिला वर्ग में दक्षिणी जोन प्रथम, थ्रो बाॅल महिला वर्ग में पश्चिमी जोन प्रथम, फुटबाॅल में दक्षिणी जोन प्रथम, बैडमिंटन महिला वर्ग में नजफगढ़ जोन प्रथम, पुरूष वर्ग में दक्षिणी जोन प्रथम व एथलेटिक्स में मध्य जोन प्रथम स्थान पर रहा। इस अवसर पर अतिरिक्त आयुक्त ए. ए. ताजीर सहित निगम के अन्य उच्च अधिकारी भी उपस्थित थें।
Tags
Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS