चाकू दिखाकर करते थे लूटपाट, दो गिरफ्तार

नई दिल्ली के सुभाष प्लेस थाना पुलिस ने चाकू दिखाकर लूटपाट करने वाले दो बदमाशों के गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम नितेश उर्फ लाला और विक्की उर्फ कृष्णामूर्ति है। दोनों आरोपियों की उम्र 32 साल है। नितेश रानी बाग इलाके और विक्की शकरपुर इलाके में रहते है।
पुलिस की माने तो आरोपी विक्की सुभाष प्लेस थाने का घोषित बदमाश है, जबकि नितेश रानी बाग थाने का घोषित बदमाश है। पुलिस ने आरोपियों के पास से बटन वाला चाकू और स्कूटी बरामद की है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।
डीसीपी (नॉर्थ-वेस्ट) विजयंता आर्या ने बताया कि गत 17 मार्च को आरोपियों ने नागेश्वर नामक एक शख्स को चाकू दिखाकर उनसे स्कूटी लूटी थी। पुलिस ने नागेश्वर की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों को पकड़ने के लिए एसीपी की देखरेख में टीम का गठन किया गया। टीम में एसएचओ सुभाष पैलेस अमित कुमार, हेड कांस्टेबल जयराम, सुमित और कांस्टेबल विक्रम व सुरेंद्र शामिल थे।
इसके बाद पुलिस ने गुप्त सूचना के बाद आरोपी नितेश को गिरफ्तार कर लिया। बाद में पुलिस ने उसकी निशानदेही पर आरोपी विक्की को दबोच लिया। जांच में पुलिस को पता चला कि विक्की पर हत्या, रॉबरी जैसे 20 मामले और नितेश पर रॉबरी, आर्म्स एक्ट के 30 मामले दर्ज है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS