कार ने 10 साल की लड़की को कुचला, मौत

कार ने 10 साल की लड़की को कुचला, मौत
X
नई दिल्ली के शालीमार बाग थाना इलाके में एक कार ने 10 साल की लड़की को कुचल दिया। लड़की को गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

नई दिल्ली के शालीमार बाग थाना इलाके में एक कार ने 10 साल की लड़की को कुचल दिया। लड़की को गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका का नाम मोहिनी (10) है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी कार चालक आकाश को पकड़ लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, मोहिनी, जहांगीरपुरी में सपरिवार रहती थी। परिवार में पिता प्रमोद और अन्य सदस्य है। प्रमोद ई-रिक्शा चलाते है। शुक्रवार को मोहिनी सड़क के पास खेल रही थी। इसी दौरान आकाश गाड़ी बैक कर रहा था। गाड़ी बैक करने के दौरान उसने मोहिनी को टक्कर ही नहीं मारी, बल्कि कार का पहिया भी मोहिनी पर चढ़ गया। मोहिनी को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई।

Tags

Next Story