तिवारी ने कहा होली का पर्व देता है आपसी भाईचारे का संदेश

तिवारी ने कहा होली का पर्व देता है आपसी भाईचारे का संदेश
X
होली का पर्व आपसी भाईचारे का संदेश देता है इससे सभी को सीखना चाहिए जिससे समाज मजबूत होगा। दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने महापर्व होली की शुभकामनाएं देते हुए उक्त बाते कही। उन्होंने कहा कि प्रेम और सौहार्द की भावनाओं को विविध रंगों में अभिव्यक्त करने वाले महापर्व होली की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।

पिछले सभी वैर-विरोध, शत्रुता, घृणा व प्रतिवाद को भूलकर प्रेम-प्यार की सद्भावना को बढ़ाएं। हर्ष और उल्लास का यह त्योहार हमारी एकता और सद्भावना के रंग को और प्रगाढ़ करेगा। प्रकृति के अनुपम सौंदर्य में सामाजिक सौहार्द, समृद्धि, सहिष्णुता और समरसता का रंग मिलाएं।

तिवारी ने होली पर्व के अवसर पर सभी की खुशहाली और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए कहा कि दिल्ली में भी कोरोना वायरस का असर दिख रहा है, इससे बचाव के मद्देनजर होली के वक्त सतर्कता बरतें और किसी भी तरह की अफवाह से बचें। कोई भी परेशानी होने पर तुरंत अपने डॉक्टर की सलाह लें।

Tags

Next Story