तिहाड़ जेल से छोड़े जाएंगे तीन हजार कैदी, ये है कारण

तिहाड़ जेल से छोड़े जाएंगे तीन हजार कैदी, ये है कारण
X
तिहाड़ जेल में बंद कैदियों को रिहा किया जाएगा। अंतरिम जमानत और पैरोल पर छोड़ा जाएगा। कोरोना वायरस फैलने के डर से फैसला लिया गया है।

तिहाड़ जेल से तीन हजार कैदियों को छोड़ा जाएगा। जेल में क्षमता से अधिक कैदी होने पर यह फैसला किया गया है। कोरोना वायरस के कारण कैदियों को जल्द उनके घर वापस भेजा जाएगा।

कोरोना वायरस के कारण सुप्रीम कोर्ट ने जेलों में बंद कैदियों को लेकर चिंता जतायी थी। राज्य सरकारों के मुख्य सचिव को निर्देश दिए थे कि हाइ लेवल कमेटी गठित कर समीक्षा करें। जिन जेलों में क्षमता से अधिक कैदी हों वहां से कम गंभीर अपराध वाले कैदियों को छोड़ा जाए।

इसके बाद दिल्ली सरकार ने तिहाड़ जेल से तीन हजार कैदियों को छोड़ने का फैसला किया है। तिहाड़ प्रबंधन की तरफ से तीन हजार कैदियों को रिहा किया जाएगा। इनमें से 1500 कैदी पैरोल पर रिहा किए जाएंगे। जबकि 1500 कैदियों को अंतरिम जमानत पर घर भेजा जाएगा। हालांकि पैरोल और अंतरिम जमानत में थोड़ा समय लग सकता है।

Tags

Next Story