गहलोत ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर डीटीसी की महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

X
दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की बसों के संचालन में अपनी सेवाएं दे रहीं महिला कर्मचारियों को उनके बेहतर काम और बहादुरी के जज्बे को सलाम करते हुए सम्मानित किया।

परिवहन मंत्री ने इस सप्ताह डीटीसी की कुछ बहादुर महिलाओं से मुलाकात की थी। जिनमें डीटीसी बस कंडक्टर प्रीति, पिंकी, राजकुमारी और गीता भी शामिल थीं। ऐसी कई महिलाओं को परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने एक कार्यक्रम में उनके बेहतर काम के लिए सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मैं महिला दिवसर पर हर महिला को उनके महान योगदान के लिए उन्हें धन्यवाद देता हूं।

Tags

Next Story