हत्या की कोशिश के दो आरोपी गिरफ्तार

हत्या की कोशिश के दो आरोपी गिरफ्तार
X
नई दिल्ली की संसद मार्ग पुलिस ने हत्या की कोशिश के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इनके नाम चांदनी चौक निवासी सुनील व मधुबनी बिहार निवासी कपिल है। यह मामला गोल डाकखाना, अशोका रोड पर बुधवार को सामने आया था। डीसीपी ईश सिंघल के अनुसार 17 मार्च की रात साढ़े 12 बजे झगड़े की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस को पता चला कि दो लोग वारदात में घायल हुए हैं। उन्हें राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया है।

नई दिल्ली की संसद मार्ग पुलिस ने हत्या की कोशिश के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इनके नाम चांदनी चौक निवासी सुनील व मधुबनी बिहार निवासी कपिल है। यह मामला गोल डाकखाना, अशोका रोड पर बुधवार को सामने आया था।

डीसीपी ईश सिंघल के अनुसार 17 मार्च की रात साढ़े 12 बजे झगड़े की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस को पता चला कि दो लोग वारदात में घायल हुए हैं। उन्हें राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया है। घायल विकास और शंकर ने अपने बयान में बताया कि दोनों पब्लिक टॉयलेट में काम करते हैं।

घटना की रात करीब पौने 12 बजे दो लोगों ने टॉयलेट खुलवाने का दबाव डाला। टॉयलेट खोलने से इंकार किया तो उन्होंने पहले गाली-गलौंच किया और बाद में किसी धारदार चीज से वार कर दिया था।

Tags

Next Story