तीन महीने के बच्चे के अपहरण में दो दंपत्तियां गिरफ्तार

नई दिल्ली की तिगड़ी थाना पुलिस ने तीन माह के बच्चे की अपहरण की गुत्थी को सुलझाते हुए दो दंपत्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में संजय व उसकी पत्नी रेखा और कमर व उसकी पत्नी मुकेश है। पुलिस ने बताया कि रेखा और मुकेश सगी बहनें है। पुलिस ने आरोपियों के पास से बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस की माने तो आरोपी संजय पर अपहरण के दो मामले और चोरी के मामले दर्ज हैं। वहीं, कमर पर दुष्कर्म का केस दर्ज है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।
डीसीपी (साउथ) अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि गत छह मार्च को संगम विहार में रहने वाली एक महिला ने अपने तीन माह के बच्चे के अपरहरण को शिकायत पुलिस को दी थी। शिकायत में महिला ने बताया कि उसने दो जुड़वा बच्चे को जन्म दिया था। घटना वाले दिन शाम करीब चार बजे वह ढाबे से खाना लेने गई थी। इसी दौरान किसी ने उसके एक बच्चे को गयाब कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच में पुलिस को पता चला कि पड़ोसन पिंकी और उसके दामाद ने 15 दिन पहले शिकायतकर्ता के एक बच्चे को डेढ़ लाख रुपए में लेने की बात कही थी, लेकिन बच्चे की मां ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया। पुलिस ने पिंकी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, लेकिन पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पुलिस को एक जगह बाइक सवार दो लोग बच्चे को उठाते नजर आए, लेकिन पुलिस को बाइक का नंबर नहीं दिखा।
एक अन्य फुटेज में आरोपी बच्चे को कार में शिफ्ट करते दिखे। पुलिस को कार का नंबर मिल गया। इसके बाद पुलिस रणवीर सिंह के घर पहुुंच गई तो वहां से गयाब मिला। पुलिस ने रणवीर और उसके रिश्तेदारों के मोबाइल को टैक्लीकल सर्विलांस पर लगाया। इसके बाद पुलिस ने गुप्त सूचना के बाद बच्चे को मेरठ से बरामद कर लिया। पुलिस ने यहां से रेखा और संजय गिरफ्तार किया। इसके बाद पुलिस ने कमर और मुकेश को भी दबोच लिया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS