यमुनापार में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत

यमुनापार में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। न्यू अशोक नगर थाना इलाके में साइकिल सवार को बचाने के दौरान एक कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। घायल यश राणा (19) को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, खुरेजी इलाके में एक ऑटो डिवाइडर से टकरा गया। जिससे ऑटो चालक लतीफ अहमद गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, यश राणा (19), कोंडली, न्यू अशोक नगर इलाके में सपरिवार रहता था। वह 12वीं कक्षा का छात्र था। शुक्रवार दोपहर को वह अपने पिता की कार लेकर अपने दोस्तों से मिलने गया था। जैसे ही वह घर से कुछ दूरी पर पहुंचा, तभी उसके सामने एक साइकिल सवार आ गया। साइकिल चालक को बचाने के दौरान उसकी कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर लगते ही यश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि यश के साथ कार में उसके कुछ दोस्त भी थे, लेकिन यश के घायल होने पर वह मौके से फरार हो गए। वहीं, डीसीपी (ईस्ट) जसमीत सिंह का कहना है कि घटना के दौरान यश कार में अकेला था।
डिवाइडर से टकराया ऑटो, चालक की मौत
खुरेजी इलाके में देर रात करीब एक बजे एक तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रण होकर डिवाइडर से टकरा गया। घटना में ऑटो चालक का पैर भी कट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस उसे लेकर अस्पताल गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की शिनाख्त लतीफ अहमद के रूप में हुई। पुलिस ने घटना के बारे में मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS