Unlock 1.0: बॉर्डर सील करने के विरोध में प्रदर्शन, दिल्ली BJP अध्यक्ष मनोज तिवारी हिरासत में लिए गए

Unlock 1.0: बॉर्डर सील करने के विरोध में प्रदर्शन, दिल्ली BJP अध्यक्ष मनोज तिवारी हिरासत में लिए गए
X
दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी का कहना है कि दिल्ली की केजरीवाल सरकार कोरोना वायरस से जंग लड़ने में फेल हो रही है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए बताया कि एक हफ्ते के लिए दिल्ली के सभी बॉर्डर सील रहेंगे। केजरीवाल के इस फैसले के का बीजेपी ने विरोध किया है। सीएम केजरीवाल सरकार के बॉर्डर सील करने के फैसले के खिलाफ दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी कार्यकर्ताओं के साथ राजघाट पर प्रदर्शन करने पंहुचे।

लेकिन इस दौरान उन्होंने सामाजिक दूरी को ध्यान में रखते हिए खड़े होने के लिए सर्कल बनाये गये थे। लेकिन लॉकडाउन के दौरान इस तरह के प्रदर्शन की अनुमति नहीं है। इसलिए मनोज तिवारी के पहुंचते ही पुलिस ने उन्हें और दूसरे कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

मनोज तिवारी ने लगाया ये आरोप

खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी का कहना है कि दिल्ली की केजरीवाल सरकार कोरोना वायरस से जंग लड़ने में फेल हो रही है। इसलिए हम यह प्रदर्शन कर रहे हैं।

उनका कहना है कि हम प्रदर्शन सामाजिक दूरी को ध्यान में रखकर कर रहा है, फिर भी हम पुलिस का सम्मान कर रहे हैं। बार्डर सील होने पर तिवारी ने कहा कि दिल्ली की सारी व्यवस्था सिर्फ बातों पर रह गई है जमीन पर कुछ नहीं है।

हम एक हफ्ते के लिए अपने बॉर्डर सील कर रहे हैं

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि अभी तक दिल्ली में जितनी सेवाएं शुरू हो गई थीं। उसके अलावा बार्बर, सलून की दुकानें खुलेंगी जबकि स्पा अभी नहीं खोला जाएगा। ऑटो-रिक्शा में एक सवारी पर से प्रतिबंध हटाया जा रहा है। पहले दुपहिया और चार पहिया गाड़ियों पर जो सवारियों पर प्रतिबंध था वो भी हटाया जा रहा है।

हम बाजारों में दुकानें खोलने के लिए ऑड-ईवन नियम का पालन कर रहे थे। लेकिन केंद्र सरकार ने ऐसा कोई नियम नहीं बताया है इसलिए अब से सभी दुकानें खुल सकती हैं। फिलहाल हम एक हफ्ते के लिए अपने बॉर्डर सील कर रह हैं। लेकिन सिर्फ जरूरी सेवाएं जारी रहेंगी।

Tags

Next Story