Viral Video: दिल्ली मेट्रो में लड़के ने किया जबरा डांस, यूजर ने पूछा क्या ऐसा करना कानूनी है

Viral Video: दिल्ली मेट्रो में लड़के ने किया जबरा डांस, यूजर ने पूछा क्या ऐसा करना कानूनी है
X
Viral Video: दिल्ली मेट्रो को एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक युवक चलती मेट्रो में यात्रियों के मौजूदगी में डांस कर रहा है

Viral Video : दिल्ली वालों की लाइफलाइन बनी मेट्रो से आएदिन कोई न कोई वीडियो वायरल होती रहती है। जहां कुछ वीडियो को देखकर हंसी नहीं रुकती है। तो वहीं कुछ वीडियो लोगों को हैरान कर देती हैं। इस बीच दिल्ली मेट्रो को एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक युवक चलती मेट्रो में यात्रियों के मौजूदगी में डांस कर रहा है। फिलहाल अभी ये नहीं पता लग पाया है कि यह वीडियो किस रूट का है।

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़का हरियाणवी गाने पर डांस कर रहा है। जिसे वहां मौजूद लोग हैरानी से देख रहे हैं। वहीं इस वीडियो को अपवे ट्विटर अकाउंट से रवि कुमार नाम के यूजर ने शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए यूजर ने लिखा है कि क्या दिल्ली मेट्रो में ये सब करना कानूनी है ? इसपर काबू किया जाए क्योंकि इससे आस पास की सवारियों को समस्या होती है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली मेट्रो के अंदर फोटो खींचना या संगीत बजाना वर्जित है। जिसके लिए मेट्रो के अंदर समय समय पर घोषणा भी होती है। वहीं ऐसा करने पर वहां तैनात सुरक्षा कर्मी कार्रवाई भी करते हैं। ऐसे में इस लड़के का यह डांस का वीडियो लोगों को हैरान कर रहा है। साथ ही अधिकारियों पर सवाल भी उठा रहा है।

Tags

Next Story