युवक को गली में गुजरने पर मार दी गोली, पुलिस थी कारण

नई दिल्ली के गांधी नगर थाना इलाके में गली से गुजरने को लेकर हुए झगड़े में एक युवक को गोली मारने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार चल रहा है। घायल युवक क नाम हाशिम (26) है। पुलिस ने हाशिम की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है। गिरफ्तार आरोपी का नाम मनोज वर्मा है। पुलिस मनोज से पूछताछ कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, हाशिम, गली नंबर-चार, अजीत नगर, नगर में सपरिवार रहता है। वह गली नंबर-दो मे अपने भाई के साथ सैलून की दुकान चलाता है। शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे वह दुकान बंद कर अपने भाई के साथ घर जा रहा था। जैसे ही दोनों भाई गली में मुड़ने लगे तो गली के नुक्कड पर खड़े तीन-चार लोगों ने उन्हें वापस जाने के लिए कहा। इसी को लेकर उनके बीच कहासुनी होने लगी। इसी बीच एक पुलिसकर्मी गश्त करते हुए वहां पहुंच गया।
पुलिस को देखकर तीन युवक वहां से भागने लगे। इसी दौरान पुलिसकर्मी ने मनोज को पकड़ लिया, जबकि अन्य दोनों मौके से भाग गए। इसके बाद हाशिम अपने भाई के साथ घर जाने लगा। कुछ देर बाद गली में फिर दोनों युवकों ने उन्हें घेर लिया और कहा कि तुम लोगों की वजह से हमारे साथी को पुलिस वाले ने पकड़ा है।
इससे पहले वह कुछ समझ पाते एक युवक ने पिस्टल निकालकर, दूसरे को गोली मारने के लिए कहा। पिस्टल देखकर दोनों भाई वहां से भागने लगे। तभी युवक ने गोली चला दी और गोली हाशिम के बांये पैर में लगी। इसके बाद पुलिस ने हाशिम को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS