उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की हालत गंभीर, डॉक्टरों ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन

उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की हालत गंभीर, डॉक्टरों ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन
X
सफदरजंग अस्पताल में भर्ती उन्नाव रेप पीड़िता की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। शुक्रवार को अस्पताल के सुपरिंटेंडेंट डॉक्टर सुनील गुप्ता ने कहा कि हमारी ओर से पूरी कोशिश की जा रही है, लेकिन उसके बचने की संभावना बहुत कम है।

सफदरजंग अस्पताल में भर्ती पीड़िता की हालत बेहद गंभीर है, उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। शुक्रवार को अस्पताल के सुपरिंटेंडेंट डॉक्टर सुनील गुप्ता ने कहा कि हमारी ओर से पूरी कोशिश की जा रही है,

लेकिन उसके बचने की संभावना बहुत कम है। वह 90% जल चुकी है तो पीड़िता के दो अंदरूनी अंग भी आग की चपेट में आ गए हैं, जिसके चलते पीड़िता की परेशानी बढ़ती ही जा रही है। आज डॉक्टर पीड़िता के दो छोटे ऑपरेशन करने का निर्णय भी ले सकते हैं।

सफदरजंग अस्पताल के सूत्रों के अनुसार जांच के दौरान सामने आया है कि जलने के दौरान पीड़िता के शरीर को सबसे ज्यादा नुकसान कमर के निचले हिस्से को पहुंचा है। डाक्टरों की एक टीम ने बताया है कि जलने के बाद शरीर में फैलने वाले संक्रमण पर भी पैनी निगाह रखी जा रही है। संक्रमण न फैले इसके लिए डॉक्टर हर संभव कदम उठा रहे हैं।

जानकारों का कहना है कि अगर एक बार जलने के बाद शरीर में संक्रमण फैल गया तो फिर उसे कंट्रोल करना बहुत मुश्किल हो जाता है। यहां तक की बहुत सारे केस में जले हुए मरीज की मौत ही इसी संक्रमण के चलते हो जाती है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story