CAA Protest: दरियागंज हिंसा को लेकर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 लोगों को किया गिरफ्तार, लगे ये आरोप

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में देश के जगहों पर प्रदर्शन हो रहे हैं। इसी बीच दिल्ली के दरियागंज में शुक्रवार को प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा में पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का आरोप है कि गिरफ्तार हुए लोगों ने ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों को रोकने के लिए बल का प्रयोग किया था।
Delhi Police: 10 persons have been arrested in connection with violence in Daryaganj yesterday during protest over #CitizenshipAct. pic.twitter.com/5QCUbtJNdX
— ANI (@ANI) December 21, 2019
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शुक्रवार को जामा मस्जिद के पास इस बिल को लेकर विरोध प्रदर्शन चल रहा था। इस दौरान प्रदर्शनकारी उग्र हो गए और पथराव करने लगे।
जुमे की नमाज के बाद जामा मस्जिद के बाहर हजारों की संख्या में लोग बिल का विरोध करने के लिए जमा हुए थे। प्रदर्शन पूरी तरह शांतीपूर्ण चल रहा था। प्रदर्शन में भीम आर्मी के मुखिया चंद्रशेखर भी पंहुचे थे।
शाम होते होते प्रदर्शन हिंसक होने लगा। जामा मस्जिद से जंतर-मंतर की तरफ जा रहे प्रदर्शनकारियों को दिल्ली गेट पर पुलिस ने बैरिकेड लगा कर रोक लिया। वहीं शाम को प्रदर्शनकारियों को वापस जाने की अपील की गई। कुछ प्रदर्शनकारी वापस भी लौट गए लेकिन भीड़ में शामिल उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव करना शुरु कर दिया। इतना ही नहीं वहां खड़ी गाड़ियों में भी आग लगा दी।
पुलिस ने स्थिति को काबू करने के लिए वॉटर कैनन से पानी की बौछार और लाठी चार्ज किया। इस दौरान 36 लोग घायल हो गए।
पुलिस ने 40 लोगों को हिरासत में लिया, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS