टीवी चैनल की डिबेट के दौरान आप-भाजपा कार्यकर्ता भिड़े

शकरपुर थाना इलाके में शुक्रवार को एक निजी टीवी चैनल की डिबेट के दौरान आप और भाजपा कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य वक्ताओं के रूप में लक्ष्मी नगर से आप विधायक नितिन त्यागी और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अभय वर्मा मौजूद थे। डीसीपी (ईस्ट) जसमीत सिंह के मुताबिक रविवार को दोनों पक्षों की शिकायत के बाद मारपीट और छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस वीडियो कैमरे के अलावा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगालकर मामले की छानबीन कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार को शकरपुर स्कूल ब्लॉक में एक निजी टीवी चैनल की ओर से एक बहस का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें विधायक नितिन त्यागी व भाजपा नेता अभय वर्मा मौजूद थे। बहस के दौरान दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता नारेबाजी के अलावा हुटिंग भी कर रहे थे। इसी बीच कुछ कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए।
बवाल इतना बढ़ गया कि टीवी चैनल को अपना कार्यक्रम बीच में ही बंद करना पड़ा। इधर सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को लोगों को शांत कराया नितिन त्यागी ने आरोप लगाया था कि जब वह अपने विकास कार्य गिनवा रहे थे तो भाजपा नेता ने माहौल खराब कर दिया। त्यागी का कहना है कि कार्यक्रम में कोई आप कार्यकर्ता नहीं था। इसी तरह के आरोप अभय वर्मा ने भी लगाए है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS