AAP नेता संजय सिंह का दावा- हमारे संपर्क में भाजपा के तीनों CM उम्मीदवार, जानें क्या हैं उनके नाम

दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election) जैसे-जैसे आ रहे हैं वैसे-वैसे राजनीतिक पार्टियों में बेचैनी भी बढ़ रही है। ऐसे में आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ( AAP Leader Sanjay Singh) ने भाजपा (BJP) के तीन सीएम पद के उम्मीदवारों के संपर्क में रहने की बात कही है। आप नेता संजय सिंह ने ट्वीट कर दावा किया कि भाजपा के तीन CM उम्मीदवार हैं, तीनों हमारे सम्पर्क में हैं। जिसको घोषित किया बाक़ी दो हमारी मदद करेंगे।
भाजपा के तीन CM उम्मीदवार हैं तीनों हमारे सम्पर्क में हैं जिसको घोषित किया बाक़ी दो हमारी मदद करेंगे।
— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) August 28, 2019
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आप नेता ने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी पहले तय कर ले कि कौन मुख्यमंत्री बनना चाहता है। मनोज तिवारी, विजय गोयल या विजेंदर गुप्ता। साथ ही उन्होंने भाजपा पार्टी पर नकली एजेंडे पर काम करने का भी आरोप लगया।
उन्होंने कहा कि भाजपा नकली एजेंडे पर कार्य करती है। देश की आर्थिक स्थिति कमजोर है। आर्थिक मंदी से निपटने पर बात न हो, इसलिए भाजपा नाम बदलने जैसे नकली मुद्दे उठाती है। भाजपा नेता सीएम पद की होड़ में जनता के काम से भटक गए हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS