अलीपुर की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 15 फायर टेंडर आग बुझाने में जुटे

दिल्ली के अलीपुर स्थित पेपर फैक्ट्री में मंगलवार को भीषण आग लग गई है। जिसमें कई लोगों के फंसे होने की संभावना जतायी है। दमकल की 15 गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं। जानकारी के मुताबिक शार्ट सर्किट के चलते मंगलवार दोपहर आग लगी गई है। जिसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई। आसपास के फायर स्टेशन से गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश कर रही हैं। लेकिन आग भीषण होने के चलते काबू पाने में काफी दिक्कत हो रही है।
Delhi: Fire broke out at a paper godown in Alipur. 15 fire tenders on the spot. More details awaited. pic.twitter.com/saGbbZaQ5q
— ANI (@ANI) November 19, 2019
मजदूर कर रहे थे कार्य
पुलिस से मिल रही जानकारी के मुताबिक फैक्ट्री में आग दोपहर के वक्त लगी है। उस वक्त कई मजदूर फैक्ट्री में कार्य कर रहे थे। हालांकि कितने लोग इसकी चपेट में आए हैं इसकी जानकारी अधिकारी जुटा रहे हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS