दिल्ली के बवाना में केजरीवाल का रोड शो, वहीं थप्पड़ कांड के आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

लोकसभा चुनाव प्रचार के बीच दिल्ली की लोकसभा सीट के लिए दिल्ली में चुनावी रैलियां और रोडशो तेजी से हो रहे हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बवाना गाँव में रोड शो किया।
वहीं दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस ने सुरेश के खिलाफ आईपीसी की धारा 323 के तहत मामला दर्ज किया है। बीते शनिवार की शाम अरविंद केजरीवाल पर मोती नगर इलाके में एक रोड शो के दौरान थप्पड़ मारा था।
बवाना में एक रोडशो के दौरान केजरीवाल ने पूछा कि क्या लोग अपनी समस्या के निराकरण के लिए पंजाब जाएंगे। केजरीवाल ने कहा कि पंजाब से गायक हंसराज हंस को लाकर भाजपा उत्तर पश्चिम दिल्ली के लोगों से कह रही है कि पिछड़े वर्ग का कोई भी सदस्य इस इलाके से चुनाव लड़ने के योग्य नहीं है।
आम आदमी पार्टी ने अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित उत्तर पश्चिम दिल्ली लोकसभा सीट से गुगन सिंह को मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने इस सीट से राजेश लिलोठिया को प्रत्याशी बनाया है। आप से गुगन सिंह को उतारा है।
केजरीवाल का चुनाव प्रचार तेजी से हो रहा है। जो 10 मई तक चलेगा। दिल्ली में 12 मई को मतदान होगा और 10 मई को चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS