दिल्ली : सोनिया गांधी लंबित फैसले निपटाने में जुटीं, जानिए क्या है रणनीति

दिल्ली : सोनिया गांधी लंबित फैसले निपटाने में जुटीं, जानिए क्या है रणनीति
X
यूपीए चेयरपर्सन और कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) पिछले कई महीनों ने कई राज्यों में लंबित फैसले निपटाने में जुटी हैं।

यूपीए चेयरपर्सन और कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) पिछले कई महीनों ने कई राज्यों में लंबित फैसले निपटाने में जुटी हैं। जिसके पीछे नई रणनीति बताई जा रही है। खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक सोनिया गांधी का ध्यान विधानसभा चुनाव (Assembly Elctions ) वाले राज्यों पर है।

महाराष्ट्र और झारखंड के बाद सोनिया गांधी का ध्यान राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और हरियाणा पर है। इन राज्यों के लंबित फैसले निपटाने में जुटी हैं। बता दें कि इसी साल अक्टूबर में दिल्ली से सटे हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने जा रहा हैं वहीं अगले वर्ष यानी 2020 में शुरुआत में दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने हैं।

मंगलवार को सोनिया गांधी ने झारखंड की नवनियुक्त टीम और कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह, हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी गुलाम नबी आजाद, दिल्ली प्रभारी पीसी चाको और जिलाध्यक्षों से बातचीत कर नये अध्यक्ष पर विचार विमर्श किया।

सूत्रों के मुताबिक हरियाणा कांग्रेस में प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर को हटाने पर भी चर्चा की गई। साथ ही इस पर भी चर्ची की गई कि अगर अशोक तंवर को हटाया जाता है तो पार्टी का क्या नुकसान और क्या फायदा हो सकता है।

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का खेमा अशोक तंवर को पद से हटने की मांग कर रहा है। माना जा रहा है कि इस फैसले पर राहुल गांधी से इस फैसले पर मशविरा लिए लिया जा सकता है।


भाजपा को जवाब देने की तैयारी

कांग्रेस नेतृत्व बीजेपी को हर स्तर पर जवाब देने की तैयारी में जुटा है। राहुल गांधी के बेहद करीबी माने जाने वाले सचिन राव को राष्ट्रवाद पर कांग्रेस के अब तक के योगदान व भाजपा के कथित छद्म राष्ट्रवाद को लेकर होमवर्क दिया गया है। कांग्रेस के द्वारा भाजपा को हर स्तर पर प्रभावी जवाब देने के लिए कांग्रेस नेताओं और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को तैयार (प्रशिक्षित) किया जाएगा।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story