अयोध्या मामला : पुलिस की अपील को लोगों ने माना, शांतिपूर्ण रही दिल्ली

राम जन्म भूमि मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसला आने के बाद दिल्ली पुलिस ने लोगों से कानून व्यवस्था बनाये रखने की अपील की। पुलिस के फैसले को लोगों ने माना और देर शाम तक पूरी दिल्ली शांतिपूर्ण रही। पुलिस ने कानून व्यवस्था नहीं बिगड़े इसके लिए निषेधाज्ञा जारी किया है।
एडिशनल पीआरओ व एसीपी अनिल मित्तल ने बताया कि शरारती तत्वों या कानून एवं व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सोशल मीडिया पर भी निगरानी रखे हुए है।
एडिशनल पीआरओ ने बताया कि शनिवार सुबह ही जामा मस्जिद व पुरानी दिल्ली के आसपास इलाकों में कड़ी सुरक्षा के इंतजाम कर दिये गए थे। इन इलाकों में दुकानें खुली हैं, लेकिन स्थिति तनावपूर्ण है। जामा मस्जिद के सामने पुलिस की व्रज वैन और दो बसों में पुलिस के जवान किसी भी स्थिति का सामना करने के लिए तैनात है।
पुलिसर्किमयों ने जामा मस्जिद के इलाके में मोटरसाइकिलों पर गश्त भी की। आगे उन्होंने बताया कि संवेदनीशल इलाकों में शुक्रवार शाम से ही पुलिस की सतर्कता बढ़ा दी गई थी। देर रात तक दिल्ली पुलिस के जवान दूसरे राज्यों से आने वाले वाहनों पर विशेष नजर रखे हुए थे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS