अमित शाह की अगुवाई में ही भाजपा लड़ेगी दिल्ली विधानसभा चुनाव

दिल्ली विधानसभा चुनाव तक अमित शाह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहेंगे। माना जा रहा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से दो-दो हाथ करने के पार्टी शाह के सांगठनिक क्षमता पर सबसे ज्यादा भरोसा कर रही है और उन्हीं के नेतृत्व में ही विधानसभा चुनाव लड़ेगी।
बता दें कि तय कार्यक्रम के अनुसार 15 दिसंबर तक सभी राज्यों में भाजपा के संगठन चुनाव हो जाने थे, ताकि नए साल में पार्टी का नेतृत्व नए अध्यक्ष को सौंपा जा सके। लेकिन निर्धारित समय-सीमा तक पार्टी केवल 18 राज्यों में ही संगठन के चुनाव करवा सकी है।
यद्यपि भाजपा के संविधान के अनुसार आधे राज्यों में संगठन के चुनाव हो जाने के बाद नया राष्ट्रीय अध्यक्ष का चयन किया जा सकता है। लेकिन 16 दिसंबर से शुरू हुए संक्राति का हवाला देकर पार्टी ने आने वाले 14 जनवरी तक नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन को रोक दिया है।
पार्टी का कहना है कि सूर्य जब उत्तरायण होंगे तभी नए अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा। लेकिन सूत्रों का कहना है कि दिल्ली में केजरीवाल के दुर्ग को ढहाने के लिए पार्टी किसी को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने के बजाय अमित शाह के अगुवाई में चुनाव लड़ना ज्यादा मुफीद मान रही है।
अगले साल जनवरी के अंत में हो सकते हैं चुनाव
अगले साल जनवरी के आखिरी अथवा फरवरी के पहले सप्ताह में दिल्ली विधानसभा के चुनाव हो सकते हैं और पार्टी आक्रामक चुनाव प्रचार के लिए शाह के सक्षम व अनुभवी नेतृत्व पर ज्यादा भरोसा कर रही है। इसलिए यह माना जा रहा है कि भाजपा दिल्ली के चुनाव के बाद ही पार्टी राष्ट्रीय परिषद की बैठक बुलाकर नए अध्यक्ष की ताजपोशी सुनिश्चित करेगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS