भाजपा कार्यालय में जमकर हंगामा, पूर्व महापौर सरिता को जिला अध्यक्ष पति ने जड़े कई थप्पड़

भाजपा कार्यालय में जमकर हंगामा, पूर्व महापौर सरिता को जिला अध्यक्ष पति ने जड़े कई थप्पड़
X
देश की राजधानी के भाजपा प्रदेश कार्यालय में गुरुवार को जमकर बवाल हुआ। पार्टी के ही दो बड़े नेताओं के बीच बहस के बाद हालात बिगड़ गए और मामला मारपीट तक पहुंच गया। इस मामले की जानकारी जैसे ही प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी को हुई उन्होंने महरौली के जिला अध्यक्ष को पद मुक्त कर दिया।

देश की राजधानी के भाजपा प्रदेश कार्यालय (BJP State Office) में गुरुवार को जमकर बवाल हुआ। पार्टी के ही दो बड़े नेताओं के बीच बहस के बाद हालात बिगड़ गए और मामला मारपीट तक पहुंच गया। इस मामले की जानकारी जैसे ही प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी को हुई उन्होंने महरौली के जिला अध्यक्ष को पद मुक्त कर दिया।

गुरुवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रभारी बनाए गए केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर (Prakash Javadekar) ने सभी जिला प्रमुखों को मीटिंग के लिए बुलाया था। लोगों से बातचीत करने के बाद वह चले गए। बाकी के नेता वहां मौजूद थे। इसमें दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की पूर्व महापौर सरिता चौधरी और उनके पति आजाद सिंह भी मौजूद थे।

दोनों में लंबे समय से विवाद चल रहा है। बीते दिन दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी दौरान आजाद सिंह ने पत्नी सरिता चौधरी को एक के बाद एक कई थप्पड़ मारे। वहां मौजूद किसी ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया। जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

मामले की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सरिता चौधरी ने आजाद सिंह के खिलाफ लिखित शिकायत दी है। बताया जा रहा कि दोनों के बीच तलाक की याचिका विचाराधीन है। जल्द ही उसपर फैसला आने वाला है।

पार्टी कार्यालय में थप्पड़ मारने की इस घटना को लेकर खबर मिली है कि दोनो एक ही विधानसभा से ताल्लुक रखते हैं और अगले साल होने वाले चुनाव में पार्टी की तरफ से टिकट चाहते हैं। इसी बात को लेकर बहस हो गई। लोगों की माने तो पार्टी के आलानेता सरिता चौधरी को टिकट देने के पक्ष में हैं।

पार्टी कार्यालय में दो बड़े नेताओं के बीच हुए इस थप्पड़ काण्ड के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विपक्षी पार्टियों ने भाजपा पर जमकर निशाना बनाया। वहीं पार्टी के नेता इस मामले को लेकर बोलने से बचते नजर आ रहे हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story