दिल्ली : भाजपा की फैक्ट फाइंडिंग कमेटी ने किया अग्निकांड स्थल का निरीक्षण

फिल्मीस्तान अग्निकांड घटना के हर बिंदु पर जांच के बाद सच जनता के सामने आएगा और इसके लिए जो भी जिम्मेदार होगा उसके खिलाफ कोर्ट से कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की जाएगी। दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने उक्त बाते रविवार को कहीं।
बता दें कि दिल्ली भाजपा द्वारा गठित फैक्ट फाइंडिंग कमेटी ने रविवार को अनाज मंडी, रानी झांसी रोड, फिल्मीस्तान व आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान इमारतों पर जाकर वहां चल रही वास्तविक गतिविधियों की जानकारी ली, मौके पर मौजूद वहां के नागरिकों ने अपने बयान दर्ज कराएं और इस अग्निकांड की घटना के बारे में सारी जानकारी दी।
अध्यक्ष तिवारी ने फैक्ट फाइंडिंग कमेटी का गठन किया था। फैक्ट फाइंडिंग कमेटी जिसमें पूर्व न्यायधीश मूलचंद गर्ग, पूर्व लॉ सेक्रेट्री पी के मल्होत्रा, पूर्व ज्वाइंट सेक्रेट्री यशपाल चंद्र डांगे, पूर्व अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भैरों सिंह गुर्जर और अधिवक्ता संकेत गुप्ता ने जाकर अनाज मंडी का मुआयना किया।
इस मौके पर महापौर अवतार सिंह, उप-महापौर योगेश वर्मा, नेता सदन तिलकराज कटारिया, क्राइम ब्रांच के जांच अधिकारी, पुलिस अधिकारी, एमसीडी के अधिकारी और मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष अर्जुन कुमार मौजूद थे और वहां छोटी-छोटी फैक्ट्रियां चलाने वाले अनेकों व्यापारियों ने बहुत सी जानकारियां दी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS