सम-विषम नियम तोड़ने पर भाजपा नेता विजय गोेयल का कटा चालान

सम-विषम नियम तोड़ने पर भाजपा नेता विजय गोेयल का कटा चालान
X
भाजपा नेता विजय गोयल का सम-विषम नियम तोड़ने पर दिल्ली पुलिस ने चालान काट दिया है।

दिल्ली पुलिस ने सोमवार को सम-विषम नियम तोड़ने के बाद भाजपा नेता और सांसद विजय गोयल का चालान काट दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उन पर नियम तोड़ने को लेकर चार हजार का जुर्माना लगाया गया है। बता दें कि दिल्ली में 4 अक्टूबर से सम-विषम योजना लागू कर दी गई है।

चालान कटने के बाद भाजपा नेता ने योजना को केजरीवाल सरकार की नौटंकी करार देते हुए कहा वह नियमों के उल्लंघन के लिए जुर्माना भरने के लिए तैयार हैं। मिली जानकारी के अनुसार विजय गोयल विषम अंक वाली गाड़ी में बैठकर आज सुबह घर निकले थे। जबकि सम-विषम नियमों के तहत आज 4 अक्टूबर को सम अंक की गाड़ियां ही रोड पर चल सकती हैं। ऐसे में नियम तोड़ने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने उनका चालान काट दिया।

गोयल ने योजना को बताया केजरीवाल की नौटंकी

चालान कटने के बाद विजय गोयल ने इस स्कीम को केजरीवाल सरकार की नौटंकी करार दिया। गोयल ने दिल्ली सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि केजरीवाल खुद कहते हैं कि प्रदूषण पराली जलने के कारण बढ़ रहा है, फिर यह योजना कैसे मदद करती है। मैं उल्लंघन के लिए जुर्माना भरने के लिए तैयार हूं। हांलाकि उनसे इस विषय पर पूछे जाने पर उन्होंने केजरीवाल सरकार पर योजना के नाम राजनीति करने का आरोप लगाया है।


और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story