नेता विपक्ष विजेंद्र गुप्ता का आरोप, सीएए को लेकर जनता में भ्रम फैला करे हैं केजरीवाल

नेता विपक्ष विजेंद्र गुप्ता का आरोप, सीएए को लेकर जनता में भ्रम फैला करे हैं केजरीवाल
X
दिल्ली विधानसभा में नेता विपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने गुरुवार को कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर लोगों में भ्रम फैलाने और उन्हें डराने का काम कर रहे हैं।

दिल्ली विधानसभा में नेता विपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने गुरुवार को कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर लोगों में भ्रम फैलाने और उन्हें डराने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल कह रहे हैं कि सभी में डर है कि उन्हें साबित करना पड़ेगा कि वे देश के नागरिक हैं।

उन्हें देश छोड़कर जाने को कहा जायेगा। उन्हें चिंता है कि उनके साथ क्या होगा। जबकि गुरुवार सुबह ही भारत सरकार ने विज्ञापन देकर जनता से अनुरोध किया कि वे अनिधिनियम के बारे में गलत सूचना से भ्रमित न हों। सरकार ने स्पष्ट किया कि अफवाहें और गलत सूचनायें किसी भी तरह से सच नहीं हैं।

यह अधिनियम भारतीय नागरिक या किसी धर्म विशेष पर प्रतिकूल प्रभाव नहीं डालेगा। केजरीवाल इसके ठीक उलट लोगों को डरा रहे हैं। गुप्ता ने कहा कि यदि अरविंद केजरीवाल ने जनता को भड़काने और डराने के अपने कुत्सित प्रयास नहीं छोड़े तो भाजपा को मजबूर होकर उनके निवास और कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करना पड़ेगा।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story