मोदी के नेतृत्व में शरणार्थी देश में सुरक्षित हैं- विजेंद्र गुप्ता

पाकिस्तान, बंग्लादेश और अफगानिस्तान से आए हजारों हिन्दू, सिख व अन्य धर्मों के शरणार्थी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत में सुरक्षित हैं। यह बात गुरुवार को दिल्ली विधानसभा में नेता विपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने राजघाट पर सीएए और एनआरसी के समर्थन में आयोजित धरने को संबोधित करते हुए कही।
धरना गुरुवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चला। गुप्ता ने कहा कि शरणार्थियों को संबोधित करते हुये कहा कि वे आजाद भारत के आजाद नागरिक हैं। भाजपा उनके हक की लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाने के लिये कटिबद्ध है। उनके बच्चों की शिक्षा, महिलाओं के सम्मान व सुरक्षा, तथा रोजी रोटी हर हाल में सुनिश्चित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) दिल्ली में सौहार्द का वातावरण बिगाड़ना चाहते हैं। गुप्ता ने कहा कि आप और कांग्रेस पाकिस्तान की भाषा बोलने से बाज नहीं आ रही हैं। सोनिया गांधी, राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल और ममता बनर्जी इमरान खान की भाषा बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि ओखला और सीलमपुर में लोगों को धर्म के नाम पर भड़काया जा रहा है। प्रधानमंत्री व गृहमंत्री के स्पष्टीकरण के बाद भी नेता वातावरण खराब करने पर तुले हुये हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS