शर्मनाक : जिसको कहती थी भाई उसी ने कर दिया बलात्कार

दिल्ली (Delhi) के रानी बाग इलाके से एक अमानवीय घटना सामने आई है। जिनमें एक युवती ने आरोप लगाया है कि उसके मुंहबोले भाई ने उसके साथ बलात्कार (Brother Raped Sister) किया है। पीड़ित महिला की उम्र 43 वर्ष है और वह अपने परिवार के साथ दिल्ली के मंगोलपुरी (Mangolpuri) इलाके में रहती है। आरोपी युवक भी मंगोलपुरी का ही रहने वाला है। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
महिला ने अपनी शिकायत ने कहा है कि करीब सात साल पहले मंगोलपुरी में ही उनकी आरोपी युवक से मुलाकात हुई थी। जान पहचान हो जाने पर आरोपी उन्हें बहन बोलने लगा। संबंध अच्छे हो जाने के बाद दोनो का एक दूसरे के घर आना जाना शुरू हो गया। अभी कुछ दिनों से महिला को किराए के मकान की जरूरत थी। जिसके लिए उन्होंने आरोपी युवक से सहायता मांगी।
आरोपी युवक ने एक दिन फोन करके पीड़िता के बेटे को बताया कि उसे किराए का मकान मिल गया है। बेटे ने इस बारे में अपनी मां को जानकारी दी। फिर मकान देखने के लिए वह युवक से मिलने मधुबन चौक स्थित उसके ऑफिस गई। आरोप है कि युवक पीड़िता को मकान दिखाने के बहाने एक अनजान जगह पर ले गया।
वहां एक खाली मकान में आरोपी ने महिला का रेप किया और किसी को भी इस बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला ने घर पहुंचते ही अपने पति को घटना के बारे में बताया। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को पूरी सूचना दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। घटना के बाद से आरोपी फरार है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS