Budget 2019 Delhi : CM केजरीवाल को आम बजट से हैं ये उम्मीदें

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को उम्मीद है कि केंद्रीय बजट से दिल्ली सरकार को फायदा हो सकता है। दिल्ली के नगर निगमों में केंद्र सरकार राहत दे सकती है। बीते हफ्ते सीएम केजरीवाल ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की थी, जिसमें दिल्ली के लिए बजट सीमा बढ़ाने की मांग की थी।
केजरीवाल सरकार का कहना है कि केंद्र सरकार को दिल्ली से हर साल करीब डेढ़ लाख करोड़ का टैक्स मिलता है। वहीं केंद्र सरकार दिल्ली को साल 2003 से अब तक 325 करोड़ का धन ही आवंटन किया है। उन्होंने कहा कि बीते सोलह सालों में दिल्ली के लिए बजट की सीमा नहीं बढ़ाई गई। केजरीवाल सरकार ने केंद्र से सिफारिश की है कि दूसरे राज्यों की तरह ही दिल्ली को भी केंद्रीय टैक्सों में हिस्सा मिले।
उन्होंने कहा कि यह एक तरह से केंद्रीय निवेश होगा। इससे केंद्र सरकार की आय बढ़ सकती है। इसके साथ ही केजरीवाल सरकार ने कहा है कि नगर निगमों को भी केंद्रीय अनुदान मिलना चाहिए। दूसरे राज्यों में ऐसा होता है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के साथ इस मोर्चे पर भेदभाव नहीं होना चाहिए।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS