CAA Protest : दिल्ली के जामिया इलाके में विरोध प्रदर्शन के दौरान फायरिंग, गोली चलाने वाले युवक की पहचान

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में पिछले कई समय से नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे है। आज भी जामिया इलाके में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पुलिस की मौजूदगी में एक युवक द्वारा गोली चलाने की घटना सामने आई है। इस घटना में एक प्रदर्शनकारी के घायल होने की खबर है।
गाेली चलाने वाले शख्स की पहचान की जा चुकी है। एक वीडियाे में युवक गोली चलाता हुआ साफ दिख रहा है। इस पूरे मामले में सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इतनी कड़ी सुरक्षा के व्यवस्था के बाद भी आखिर गोली चली कैसे? पूरे मार्च वाले इलाके में भारी मात्रा में पुलिस बलों की तैनाती है फिर भी आरोपी युवक ने खुलेआम बंदूक से गोली चलाई।
#WATCH A man brandishes gun in Jamia area of Delhi, culprit has been detained by police. More details awaited. pic.twitter.com/rAeLl6iLd4
— ANI (@ANI) January 30, 2020
मौके पर माैजूद प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक गोली चलाने के दौरान भारत मां की जय, दिल्ली पुलिस जिंदाबाद और वंंदे मातरम का नारा लगा रहा था। पुलिस ने बदमाश युवक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है। गोली लगने से घायल युवक को होली फैमली अस्पताल में भार्ती कराया गया है।
जामिया में फायरिंग करने वाले की हुई पहचान
दिल्ली के जामिया में गोली चलाने वाले की पहचान हो गई है। जामिया इलाके में तमंचा लहराकर फायरिंग करने वाला शख्स गोपाल है और वह ग्रेटर नोएडा के जेवर का रहने वाला है। गोपाल जामिया का स्टूडेंट नहीं है। फायरिंग से पहले गोपाल कई बार जामिया से अपने फेसबुक अकाउंट पर लाइव भी हुआ था। फिलहाल, गोपाल को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS